
जमशेदपुर : जमशेदपुर के लॉक डाउन की सख्ती के दसवें दिन कुल 88 लोग लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए पकड़ाए. वहीं 27 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया. बिना मास्क पकड़ाए लोगों से कुल 13,000 रुपए जुर्माना वसूला गया. वहीं लॉक डाउन का उलंघन करने वाले लोगों से 500 रुपए कर कुल 38,500 रुपए जुर्माना वसूला गया. शहर में रविवार को कुल 52,000 रुपए जुर्माना वसूला गया. गोलमुरी बाजार में ऐसे ही एक कपड़े की दुकान को संचालित किया जा रहा था. एरिया के इंसिडेंट कमांडर अविनाश ठाकुर, सर्विलांस ऑफिसर पुलक मंडल दल बल के साथ पहुंचे. उन्होंने पाया कि बाजार स्थित देवी टेक्सटाइल नामक एक दुकान को चोरी छुपे संचालित किया जा रहा है. उन्होंने तत्काल दुकान में छापेमारी कर दी. दुकान के बंद शटर को उठाने पर पाया कि दुकान के अंदर कर्मचारी मौजूद थे. हालांकि ग्राहकों को पीछे की ओर से भागा दिया गया. इस बीच दुकान के संचालक के द्वारा प्रशासन से बकझक भी की गई पर प्रशासन से कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया और संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई.













