• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 20, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

yaas-cyclone-effect-in-jharkhand-झारखंड में जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां के साथ-साथ पश्चिम सिंहभूम पर पड़ सकता है साइक्लोन यास का असर, jamshedpur-जमशेदपुर में बुधवार की दोपहर 1 बजे तक आ सकती है तेज आंधी-तूफान, सावधान रहें, जानें क्या है तैयारियां, नोट करें ये नंबर

May 25, 2021
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
जमशेदपुर में होर्डिंग को हटवाता प्रशासन.

रांची/जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री को आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ अमिताभ कौशल ने चक्रवातीय तूफान यास का झारखंड में पड़ने वाले असर, बचाव तथा राहत को लेकर की गई तैयारियों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक यह तूफान बुधवार को ओड़िशा के तटीय इलाके से टकराएगा. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है. तूफान से पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), सरायकेला-खरसांवा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा के ज्यादा प्रभावित होने की संभावना है. इन इलाकों में 90 किलोमीटर अथवा उससे ज्यादा रफ्तार से हवा चलने और कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है. यहां चक्रवातीय तूफान यास का असर 26 और 27 मई को ज्यादा पड़ेगा जबकि 28 को इसके धीमा होने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत चक्रवातीय तूफान से बचाव और राहत को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने तैयारियां पूर कर ली है. इसके तहत अस्पतालों में बिजली और ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित नहीं हो, इसके लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है. वहीं, पेड़, खंभे और पोल आदि के गिरने से सड़कों पर आवागमन बाधित नहीं हो, इस बाबत सभी जिलों के उपायुक्त को गिरने वाले पेड़ों को हटाने के लिए पूरी व्यवस्था करने को कहा गया है. भारी बारिश के कारण कच्चे घरों को नुकसान पहुंचने की काफी आशंका है, ऐसे में लोगों को रखने के लिए शिविर की व्यवस्था की गई है. भारी बारिश से स्वर्णरेखा नदी के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति भी पैदा हो सकती है. ऐसे में अधिकारियों को इन इलाकों की लगातार निगरानी करने को कहा गया है. वहीं तेज, हवा और बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है. इस बाबत ऊर्जा विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है. इसके अलावा चक्रवातीय तूफान से होने वाले नुकसान और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अन्य सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं. इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आय़ुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव अमिताभ कौशल और सचिव अबुबकर सिद्दीकी मौजूद थे.
जमशेदपुर में प्रशासन की तैयारी, बुधवार की दोपहर से बदलेगा माहौल

जमशेदपुर के उपायुक्त ने चक्रवात तूफान ‘यास’ से जानमाल की सुरक्षा को लेकर जिलेवासियों से की अपील- तटीय इलाके या नदी किनारे रहने वाले लोग शेल्टर हाउस में शिफ्ट हो जाएं, बारिश के दौरान कमजोर दीवार, पेड़ के नीचे नहीं ठहरें, कच्चे मकान वाले लोग नजदीकी किसी सरकारी भवन( स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन) में शिफ्ट हो जाएं, तूफान के दौरान घर से बाहर नहीं निकलें, जंगल, खेत, तालाब, नदी में नहीं जाएं. जमशेदपुर के डीसी के मुताबिक, चक्रवात तूफान ‘यास’ के 26 मई बुधवार को दोपहर 1.00 बजे पूर्वी सिंहभूम ज़िला से टकराने की संभावना. शहरी क्षेत्र में लगभग एक से डेढ़ घंटे और बाद आने के आसार है. जमशेदपुर के उपायुक्त ने 26 मई को सुबह 10 बजे से पहले तूफान से ज्यादा प्रभावित होने वाले सम्भाव्य क्षेत्र के लोगों को शेल्टर हाउस शिफ्ट करने के निर्देश दिये है.
▪️तूफ़ान आने से पहले ये उपाय करें

  • अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, शांतचित एवं धैर्य बनाये रखें।
  • भारी व लोहे जैसे सामान को खुले में न छोड़ें।
  • रेडियो, टीवी के जरिए मौसम विभाग की चेतावनी और नई सूचनाओं पर नजर रखें।
  • तूफ़ान की सूचना है और यात्रा कर रहे हैं, कार में हैं तो कहीं रुक जाएं, सफ़र न करें।
  • दो-तीन दिन के लिए खाने का सामान स्टॉक करके रख लें।
  • ज़रूरत के लिए पानी का भी स्टॉक कर लें। पीने का पानी पर्याप्त है कि नहीं देख लें।
  • इमरजेंसी के लिए मेडिकल किट रख लें।
    ▪️तूफ़ान आए तो ये करें
  • तूफ़ान ने अगर दस्तक दे दी है तो कितना भी ज़रूरी काम हो, घर से बाहर न निकलें।
  • तूफ़ान आए तो घर को पूरी तरह से बंद कर लें।
  • घर की बिजली बंद रखें। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न खोलें। ये आसमानी बिजली को आकर्षित कर सकते हैं।
  • लैंड लाइन टेलीफ़ोन का इस्तेमाल नहीं करें, मोबाइल सुरक्षित हैं।
  • पाइपलाइन और वो पाइप न छुएं जिनमें बिजली दौड़ती हो।
  • पाइप से आने वाले पानी का इस्तेमाल न करें। रखा हुआ पानी ही इस्तेमाल करें।
  • ठहरे हुए पानी से ही नहाएं। शावर से न नहाएं, बिजली इसके जरिए भी पहुंच सकती है, करंट आ सकता है।
  • लोहे (टीन) और मेटल शीट से दूर रहें। दरवाजों, खिड़कियों से दूर रहें।
  • इलेक्ट्रिक सामान से दूर रहें, मोबाइल भी चार्ज न करें। ये काम पहले ही कर लें।
  • पेड़ के नीचे या उसके पास खड़े न हों। पेड़ तेज़ हवा में गिर कर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • कार में हवा के बीच फंस गए हैं तो कार से बाहर न निकलें, हवा हल्की होने का इंतज़ार करें।
  • तूफ़ान आने पर तुरंत ही स्विमिंग पूल, झील, नदी से बाहर आ जाएं।
    ▪️जिला/प्रखण्ड व बिजली विभाग के कन्ट्रोल रूम के संपर्क नम्बर निम्नवत हैं-
  1. जिला नियंत्रण कक्ष- 0657-2440111, 9431301355, 8987510050
  2. जमशेदपुर अक्षेस – 7004787828, 7070523814
  3. मानगो नगर निगम – 8709006752, 8987586386, 9771500365
  4. जुगसलाई नगर परिषद – 7761866441, 7979962972
  5. जमशेदपुर प्रखण्ड – 8825391398, 9955459571
  6. पटमदा प्रखण्ड – 7258915287, 9608877845
  7. पोटका प्रखण्ड – 9798397740, 9110117720
  8. गुड़ाबन्दा प्रखण्ड – 9905500900, 9835927621
  9. घाटशिला प्रखण्ड – 8271515939, 8789095718
  10. धालभूमगढ़ प्रखण्ड- 9304558615, 9955101621
  11. मुसाबनी प्रखण्ड- 9954344893, 8084166799
  12. बहरागोड़ा प्रखण्ड – 7250996698
  13. चाकुलिया प्रखण्ड – 8271828019
  14. बोड़ाम प्रखण्ड – 8541895400, 8092153325
  15. डुमरिया प्रखण्ड- 7462903310, 9973119320
  16. विद्युत प्रमंडल, जमशेदपुर 9431135915
  17. विद्युत प्रमंडल, घाटशिला 9431135917
  18. विद्युत प्रमंडल मानगो 9431135905
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur big accident  : साकची बंगाल क्लब के पास बड़ी गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक़्कर, घाटशिला के युवक का एक पैर कटकर अलग
खबर

Jamshedpur big accident : साकची बंगाल क्लब के पास बड़ी गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक़्कर, घाटशिला के युवक का एक पैर कटकर अलग

November 20, 2026
tata steel canteen system : टाटा स्टील के कैंटीन की व्यवस्था दुरुस्त होगा, ”क्राउड मैनेजमेंट” के लिए तय हुई रणनीति
खबर

tata steel canteen system : टाटा स्टील के कैंटीन की व्यवस्था दुरुस्त होगा, ”क्राउड मैनेजमेंट” के लिए तय हुई रणनीति

November 19, 2026
tata steel hospital advisory committee meeting : टाटा स्टील के हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में कई अहम चर्चा, मरीजों की सुविधाओं, आधुनिक चिकित्सा, सुरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार पर जोर, कई नयी व्यवस्था होगी लागू

Next Post
horoscope-know-your-day-wednesday-26-may-2021-भविष्यवाणी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार-26-मई-2021

horoscope-know-your-day-wednesday-26-may-2021-भविष्यवाणी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-बुधवार-26-मई-2021

tata-steel-new-convention-टाटा स्टील का पहला टेक्नोलॉजी कंवेंशन 26 और 27 मई को, दुनिया भर के जानकार एक मंच पर जुटेंगे, सारे कार्यक्रम ऑनलाइन होंगे

tata-steel-new-convention-टाटा स्टील का पहला टेक्नोलॉजी कंवेंशन 26 और 27 मई को, दुनिया भर के जानकार एक मंच पर जुटेंगे, सारे कार्यक्रम ऑनलाइन होंगे

Jamshedpur-Electricity-Update : चक्रवाती तूफान ‘यास’ के शुरुआती प्रभाव में ही कई पेड़ व बिजली के खंभे गिरे, सुरक्षा के लिए बाधित की गयी बिजली आपूर्ति, बिरसानगर व जुगसलाई फीडर खराब, बिजली विभाग से संबंधित समस्या के लिए जानें किस नंबर कर कर सकते हैं संपर्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur congress : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

jamshedpur congress : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के तत्वावधान में देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा...

jamshedpur congress : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षार्थ मार्च में हजारों की संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

jamshedpur congress : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षार्थ मार्च में हजारों की संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला अध्यक्ष परविंदर...

jamshedpur rural-चाकुलिया में जोहार फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

jamshedpur rural-चाकुलिया में जोहार फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बरडीकानपुर- कालापाथर पंचायत के मधुपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में जोहार भारत फाउंडेशन के बैनर तले...

xavier public school dorkasai-वीर जवानों के सम्मान में ज़ेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई का कार्यक्रम आयोजित, सीआरपीएफ के जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

xavier public school dorkasai-वीर जवानों के सम्मान में ज़ेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई का कार्यक्रम आयोजित, सीआरपीएफ के जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर:देश की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले वीर जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान को नमन करते हुए जेवियर...

jamshedpur akvan storm school closed : अकवन चक्रवात को लेकर स्कूलों के इन कक्षाओं को बंद करने का आदेश, जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने जारी किया सरकुलर

jamshedpur akvan storm school closed : अकवन चक्रवात को लेकर स्कूलों के इन कक्षाओं को बंद करने का आदेश, जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने जारी किया सरकुलर

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर में चक्रवात तूफान अकवन और भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने जमशेदपुर के सारे...

mango nagar nigam new facility : मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर,पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

mango nagar nigam new facility : मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर,पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबे समय से पानी की...

tata steel samvaad : संवाद 2026 का समापन, जनजातीय ज्ञान, कहानियों और विचारों का जश्न, दिखी जनजातीय संस्कृति

tata steel samvaad : संवाद 2026 का समापन, जनजातीय ज्ञान, कहानियों और विचारों का जश्न, दिखी जनजातीय संस्कृति

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन संवाद 2026 का समापन गुरुवार देर शाम जमशेदपुर के बिष्टुपुर के...

Jamshedpur rural bahragora grih pravesh : बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में पांच अबुआ आवास लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश, मुखिया राम मुर्मू ने फीता काट कर लाभुकों का गृह प्रवेश कराया

Jamshedpur rural bahragora grih pravesh : बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया में पांच अबुआ आवास लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश, मुखिया राम मुर्मू ने फीता काट कर लाभुकों का गृह प्रवेश कराया

by Team Sharp Bharat D
November 19, 2026

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया में गुरुवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur congress : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

jamshedpur congress : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षार्थ मार्च में हजारों की संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

jamshedpur rural-चाकुलिया में जोहार फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

xavier public school dorkasai-वीर जवानों के सम्मान में ज़ेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई का कार्यक्रम आयोजित, सीआरपीएफ के जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

jamshedpur akvan storm school closed : अकवन चक्रवात को लेकर स्कूलों के इन कक्षाओं को बंद करने का आदेश, जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने जारी किया सरकुलर

mango nagar nigam new facility : मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर,पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News