
मुसाबनी : यास तूफान के कारण क्षेत्र में लगातार बारिश होने से प्रखंड के लाटिया गांव निवासी जानी महली के पुराना जर्जर इंदिरा आवास का छत बुधवार को गिर गया है. घर के मालिक जानी माहली उस वक्त बाथरूम गए थे और पत्नी दूसरे के घर मे बांस का काम करने गयी थी. जिसके कारण बुजुर्ग दम्पति इस घटना से बाल बाल बच गए. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बुद्धेश्वर मुर्मू को दी. सूचना पाकर श्री मुर्मू ने घटना की सूचना मुसाबनी बीडीओ सीमा कुमारी, अंचल निरीक्षक काजल कुमार षाड़गी को दी. गुरूवार सुबह बीडीओ सीमा कुमारी गांव पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर क्षतिपूर्ति का आकलन किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार को तत्काल राशन डीलर से 20 किलो चावल और अंचल के द्वारा एक तिरपाल की व्यवस्था कर पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराया.

पीड़ित जानी महली को अभी तक वृद्धा पेंशन नहीं मिला था. बीडीओ ने आवश्यक कागजात जल्द से जल्द जमा करने को कहा है जिससे उनका पेंशन चालू किया जा सके. बीडीओ सीमा कुमारी ने पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास की प्रतीक्षा सूची में आने पर आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की आश्वासन दी है. मौके पर जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू, काली चरण माहाली,सुरेश महली, श्याम लाल माहली, सुनाराम माहली,विनोद माहली,शंकर माहली समेत अन्य उपस्थित थे. वही घाटशिला के उपरबांधा सबर बस्ती में आंधी से एक सबर परिवार के निर्मित आवास की एसबेस्टस उड़ गया है. घर के छप्पर उड़ जाने से फिलहाल परिवार किसी दुसरे स्थान पर शरण लिए हुए हैं.




