
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय ममता सिंह सरदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना ममता के पति सूरज मोहन को तब हुई जब वह सुबह कमरे में गया. सूरज ने पाया कि ममता फंदे से लटकी हुई है. उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सूरज ने बताया कि दोनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले हैं. दोनो ने प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चला पर उसके बाद ममता किसी न किसी के साथ अवैध संबंध रखने लगी. इसके पहले उसने छह घर बदल लिया पर फिर भी वह हर जगह अवैध संबध रखती थी. कैरेज कॉलोनी में दोनो पिछले छह महीने से रह रहे थे. यहां पर भी वह किसी के साथ अवैध संबंध में थी. कुछ दिनों पहले वह लड़के के साथ भाग भी गई थी फिर वापस आ गई. वह कल से उस लड़के को लेकर बहुत परेशान थी. आज सुबह जब वह बाहर से वापस आया तो देखा कि उसने फांसी लगा ली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




