
घाटशिला : यास तूफान के आने से बंगाल और ओड़िशा सीमा से सटे घाटशिला अनुमंडल और पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी का जल स्तर बढ़ गया है. गुरूवार को स्वर्णरेखा नदी में पानी भर जाने से घाटशिला और मुसाबनी के कई गांव के ग्रामीण मऊभंडार पुल के नीचे नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल लेकर पहुंचे. मछली पकड़ने के लिए पुल के नीचे देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी.

ग्रामीण जाल के सहारे काफी मात्रा में नदी से मछली पकड़ा है. कोई व्यक्ति 2.50 क्विंटल तो कोई 50 किलो तक मछली पकड़ा है. ग्रामीणों ने कहा कि लॉकडाउन होने के कारण आज उन्हें नुकसान हुआ. कहा कि लॉकडाउन नही रहता तो नदी से पकड़े मछली को वे सभी बाजार ले जाकर बेच देते. कहा कि वे सभी अपने अपने गांव पहुंचकर नदी से पकड़े मछली को ग्रामीणों के बीच बांटेगें. वही कुछ ने कहा कि वे मछली को घर ले जाकर रखेंगे और कल बाजार में बेचेंगे.




