
सरायकेला : थाना क्षेत्र अंतर्गत लुपुंगडीह में पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहा एक 17 वर्षीय युवक हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आकर झुलस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक घुमा ओमंग, जो विराम रामचंद्रपुर का निवासी था, वह अपने ननिहाल लुपुंगडीह में आया हुआ था. इस बीच शुक्रवार की सुबह वह पेड़ पर चढ़कर बकरी के लिए डाली काट रहा था. तभी पेड़ से सटकर गुजरे बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया और तार में सटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सरायकेला पुलिस को सूचित किया गया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मशक्कत कर शव को पेड़ से उतारने में जुटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिन से लगातार हुई बारिश के कारण पेड़ और बिजली के तार के बीच संपर्क में आने से युवक करंट लगकर झुलस गया.



