
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत न्यू बारीडीह में दो परिवारों के बीच कपड़े सुखाने के विवाद को लेकर जोरदार झड़प हुई. पीड़ितों ने न्याय की मांग स्थानीय प्रसाशन के समक्ष उठाई है. घटना न्यू बारीडीह के के-2 क्वार्टर की है, जहां रेखा देवी और उनके परिवार के लोगों पर पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी राजेश कुमार यादव व उनके साथियों ने मिलकर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
इधर पीड़ित रेखा देवी व उनके परिवार ने सिदगोड़ा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया, कि वो कपड़े सुखने के लिए बाहर आंगन में डाली थी, और उसी वक्त उनके पड़ोसी ने उनसे जमीन उनके होने की बात कहते हुए गाली गलौज शुरू कर दिया. जिसके बाद उनके साथियों ने मिलकर उनपर हमला बोल दिया और जब रेखा देवी के परिवार वाले भी बीच बचाव के लिए पहुंचे तब उनके साथ भी मारपीट कर डाली. पीड़ित परिवार ने सिदगोड़ा थाना पुलिस से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है.













