
घाटशिला : मुसाबनी प्रखंड के कदमडीह गांव जहरीला छातू (मशरूम) खाने से के एक परिवार के चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. परिजनों ने आनन-फानन में चारों को बेहतर इलाज के लिए वाहन से घाटशिला स्थित सिंह नर्सिंग होम पहुंचाया है. मामले की सूचना पाकर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य कान्हु सामंत के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ता नर्सिंग होम पहुंचे और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. साथ ही डॉक्टर से बेहतर इलाज करने की मांग की है. परिजनों ने बताया कि आज घर में छातू (जंगली मशरूम) की सब्जी बनी थी, जिसे खाते ही परिवार के एक बच्चा समेत चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और सभी बेसुध होकर जमीन पर गिरने लगे. लोगों की हालत बिगड़ती देख उन्हें उपचार के लिए नर्सिंग होम पहुंचा गया. समाचार लिखे जाने तक मरीजों की नाम नहीं मिल पाया है. सभी बेसुध हैं और सभी का इलाज नर्सिंग होम में चल रहा है.



