
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र साथ बाल कल्याण समिति से एक 17 वर्षीय नाबालिग फरार हो गई. इस संबंध में बाल कल्याण समिति की कॉर्डिनेटर रीना दत्ता ने के बयान पर सोनारी थाना में मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग मूल रूप से रांची की रहने वाली है. उसे टाटानगर स्टेशन से उस वक्त रेस्क्यू किया गया था जब वो ट्रेन से पश्चिम बंगाल में काम करने जा रही थी. वह ट्रेन से पानी लेने उतरी थी पर इतने में ट्रेन खुल गई और वह टाटानगर स्टेशन में ही रह गई. बाद में उसे रेस्क्यू कर सीडब्ल्यूसी में रखा गया था. 28 मई को वह बाथरूम करने के बहाने से निकली फिर वापस नहीं आई. फिलहाल पुलिस उसकी।तलाश कर रही है.












