
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो संकोसाई रोड नंबर 1 स्थित श्याम नगर में बीते 30 घंटो से बिजली गुल है. बस्ती के लोग अंधेरे में रहने को विवश है. वहीं अंधेरे में सांप बिच्छू का भी डर सता रहा है. बस्ती के लोगों ने इसकी शिकायत भाजपा नेता विकास सिंह से की. सूचना पाकर विकास सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया और विभाग से वरीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की. अधिकारियों की ओर से कहा गया की शाम 6 बजे तक बिजली बहाल कर दी जाएगी पर अब तक किसी तरह को मदद नहीं की गई है. इससे बस्ती ले लोग अक्रोशित है. इधर विकास सिंह बस्ती में पहुंचे और लोगों से कहा इस मामले में बात की. उन्होंने फिलहाल निपटारे के लिए लोगों को अंधेरे से दूर रखने के लिए सभी के बीच मोमबत्ती का वितरण किया. उन्होंने कहा कहा कि अगर कल बिजली नहीं आएगी तो हम लोग कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए पैदल उपायुक्त कार्यालय में जाकर अपनी शिकायत को दर्ज करवाएंगे. मौके पर मुख्य रूप से राजेश साहू ,रामजन्म गुप्ता ,द्वारिका सिंह, मनोज ओझा ,राम सिंह कुशवाहा मौजूद रहे.












