
जादूगोड़ा : जमशेदपुर से सटे जादूगोड़ा रंकिणी मंदिर के मुख्य पुजारी पारसनाथ सिंह के इकलौते पुत्र मनोहर सिंह (26) का मंगलवार संध्या में देहांत हो गया. बताया जाता है कि मनोहर बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज था एवं उसने बीटेक का एग्जाम एनआईटी से पास कर लिया था. एक-दो दिन में उसका इंटरव्यू था, जिसमें उसके नौकरी लगने करीब-करीब तय थी. मालूम हो कि मनोहर काफी दिनों से बीमार चल रहा था और धीरे-धीरे वह अपनी बीमारी पर काबू भी पा लिया था. मंगलवार संध्या अचानक उसे तबीयत खराब लगा और उसके घरवाले उसे टीएमएच ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. उसकी मृत्यु से उसके घर समेत पूरे गांव में शोक पसर गया, जिसने भी सुना उसे विश्वास नहीं हुआ कि अब मनोहर इस दुनिया में नहीं रहा. मनोहर काफी मृदुल स्वभाव का था और हमेशा मुस्कुराता रहता था. उसके घर पर तो मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वे किसी तरीके से अपने आप को संभालने की कोशिश कर रहे हैं. उसके पिता पारसनाथ सिंह ने बताया कि उसका कैंसर का इलाज चल रहा था और वह काफी हद तक ठीक भी हो गया था, फिर अचानक ना जाने क्या हुआ कि उसका देहांत हो गया.



