
घाटशिला: घाटशिला इलाके के एनएच- 18 स्थित कीताडीह- फुलपाल ओवरब्रिज के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी. इस घटना में ट्रक चालक घायल हो गया और ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. चालक छोटू कुमार ट्रक की स्टेयरिंग में ही फंसा रहा. चालक के पांव बुरी तरह से टूट गए. चालक के शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने 108 एम्बुलेंस व पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर एम्बुलेंस व घाटशिला थाना की पुलिस पहुंची. ग्रामीणों ने घायल चालक को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी ली. बताया गया कि ट्रक चालक वाहन लेकर कंटेनर के पीछे चल रहा था. इसी क्रम में ट्रक चालक ने तेज गति से कंटेनर को टक्कर मार दी. घटना के बाद कंटेनर चालक आगे दिशा की ओर बढता चला गया.



