
जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार गर्मी से लोग बेहाल हैं. गर्मी के साथ उमस ने भी लोगों को परेशान कर रखा है. मौसम विभाग की माने तो अगले गुरुवार तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश व वज्रपात होने की संभावना है. गुरुवार को जमशेदपुर का तापमान 37.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया था. वहीं आज शहर के पूर्वी-सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है. ऐसे में मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है. विभाग की ओर से बताया गया है कि सुरक्षित स्थान पर शरण लें, पेड़ के नीचे न रहें तथा बिजली के खंभों से दूर रहें. वही किसान अपने खेतों में न जाएं व मौसम सामान्य होने का इंतजार करें. यह सूचना दिए गए निम्न जिलों के लिए प्रभावित है. इसी के साथ मौसम विभाग शुक्रवार का अनुमानित तापमान जारी किया है. इसके अनुसार आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.




