
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के कांड्रा थाना क्षेत्र में बाईक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जेआरडीसीएल एम्बुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया. युवक कुचीडीह का रहनेवाला बताया जा रहा है. जिसका नाम रोबी महतो है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोबी बाईक से कांड्रा से रायपुर होते हुए बनसा अपने घर लौट रहा था. रास्ते में बाइक समेत गिर गया. गिरने से सिर और हाथ पैर में चोट लगी है. घटना की जानकारी मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस घटना स्थल पहुच घायल को जेआरडीसीएल एम्बुलेंस से पारा मेडिकल डॉ गोपाल महतो, सांगेन सोरेन एवं विष्णु पद महतो की देख रेख में घायल को सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया गया. जहां युवक का इलाज चल रहा है.





