
जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा युवा मोर्चा की नई कमिटी घोषित कर दी गई है. इस कमिटी में अभय चौबे को जिला का पदाधिकारी बनाया गया है. इसका विरोध शुरू हो गया है. दरअसल, उन पर पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का विरोध किया था जबकि विधायक मेनका सरदार का भी विरोध किया था. इसका हर स्तर पर विरोध शुरू हो गया है. सोशल मीडिया में तो खुलेआम भाजपा के लोग विरोध दर्ज करा रहे है. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष और अपनी ही पार्टी की विधायक का विरोध करने वाले को जिला कमिटी में जगह दिया गया है. इसको लेकर आलाकमान से भी शिकायत की गई है. इसको लेकर सोशल मीडिया से उठी आवाज अब राज्य स्तर पर ही उठने लगा है. दूसरी और भाजपा की महिला नेता स्वाति मित्रा ने इसका विरोध किया है और कहा है कि कई सारे पद महिलाओं के लिए आरक्षित था जिसमें महिला नेताओं को जगह नहीं दी गई है और महिलाओं की उपेक्षा की गई है.





