
जमशेदपुरः जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत उलियान स्थित प्रमोद सिंह के दूध की दुकान से सोमवार की सुबह छह बजे बाइक सवार दो युवक दूध की चोरी करने का प्रयास करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए. दोनो चोर दूध का कैरेट बाइक में लेकर भागने की फिराक में थे इसी बीच प्रमोद सिंह ने उन्हें देख लिया और पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़े. चोर भागने के क्रम में बाइक से गिर गए. हालांकि एक चोर भागने में सफल हो गया.

स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. युवक की पहचान सीतारामडेरा देवनगर निवासी बॉबी सिंह के रूप में की गई. पुलिस थाने में रखकर उसके फरार साथी के बारे में पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद सिंह की दूध की दुकान उलियान में है. सोमवार सुबह छह बजे बाइक सवार दो चोर उसकी दुकान के बाहर आए और दूध का चार कैरेट चोरी कर बाइक में लेकर भागने का प्रयास कर रहे थे.





