
जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाना अंतर्गत रखा मोड़ स्थित रमेश क्लॉथ स्टोर के संचालक नितेश अग्रवाल के साथ 29 मई को मारपीट करने और फायरिंग करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने घटना की रेकी करने वाले दिलीप कुमार पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में मुख्य आरोपी विजय कुमार चंद्रवंशी और भुवनेश्वर पात्र अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस जल्द ही दोनो की गिरफ्तारी करेगी. मंगलवार को पुलिस ने दिलीप को जेल भेज दिया. बता दे कि 29 मई को दो अपराधी नितेश अग्रवाल की दुकान में घुसे थे और गल्ले में रखे दो हजार रुपए लूट लिए थे. उन्होंने बंदूक निकली और फायरिंग करने का प्रयास किया था. छीना झपटी में पिस्टल मौके पर ही गिर गई थी. दोनो अपराधी मौके से फरार हो गए थे. इधर दिलीप थोड़ी दूरी पर ही घटना की रेकी कर रहा था.





