
जमशेदपुर : बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 18 जून को किसानों के लिए उनके खेत खलिहानों, टांड में एक दिवसीय धरना देंगेl किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा है कि चुनाव में कांग्रेस और जेएमएम किसानों को झूठे एवं लुभावने सब्ज-बाग दिखा कर सत्ता में तो आ गई, जिससे आज झारखंड का किसान ठगा हुआ महसूस कर रहा हैl आज झारखंड का किसान बहुत ज्यादा मात्रा में धान की ऊपज देकर भी भुखमरी के कगार पर पहुंच गया हैl बीजेपी किसानों के दुख-दर्द की साथी है और इस परेशानी में उनका साथ देते हुए उनके हक की जोरदार आवाज उठाएगीl पवन साहू ने कहा है कि किसान मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता 18 जून को किसानों को उनका हक दिलाने के लिए उनके खेत और टांड में धरना देंगेl कांग्रेस की गोद में बैठी हेमन्त सरकार कभी भी किसानों के हित की नहीं सोच सकतीl किसानों के बकाए का भुगतान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण हैंl हम किसानों की परिस्थिति से वाकिफ हैं और उनके हक के लिए इस सरकार से लड़ेंगेl प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी ने बताया कि जेएमएम, कांग्रेस एवं राजद ने चुनाव में घोषणा की थी कि वे सरकार में आने के बाद किसानों का दो लाख रुपए तक का ऋण माफ करेंगे, मुफ्त बिजली देंगे, युवाओं को रोजगार देंगे सब झूठा साबित हुआl आज झारखंड का किसान, युवा अपने को ठगा हुआ एवं लाचार-बेबस महसूस कर रहा हैl केंद्र के द्वारा इस कोरोना काल में वित्तीय सहयोग के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के अनुदान झारखंड को दिये जा रहे हैं, लेकिन ये सरकार लूट-खसोट में लगी हुई हैl इसलिए किसानों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता 18 जून को खेत और टांड़ में धरना देंगे, ताकि ये सरकार किसानों को उनके धान का मूल्य भुगतान करेl





