

रांची : झारखंड सरकार ने दस आइपीएस अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया है. इसके तहत सरायकेला-खरसावां के एसपी मोहम्मद अर्शी को हटा दिया गया है. उनके खिलाफ कई सारे आरोप लगे थे, जिसको देते हुए उनको हटाया गया है. उनके स्थान पर जमशेदपुर के रेल एसपी आनंद प्रकाश को सरायकेला-खरसावां का एसपी बनाया गया है. मोहम्मद अर्शी को मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है. इसके अलावा आतंकवाद निरोधी दस्ता के एसपी अंजनी अंजन को रांची का ट्राफिक एसपी बनाया गया है. पलामू के झारखंड सशस्त्र पुलिस 8 केा समादेष्टा निधि द्विवेदी को बनाया गया है. रांची ट्राफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को झारखंड जगुआर एसटीएफ का एसपी बनाया गया है. एसपी देवघर अश्विनी कुमार सिन्हा को भी हटा दिया गया है और उनको मुख्यालय में योगदान देने को कहा या है. एसपी विशेष शाखा धनंजय कुमार सिंह को देवघर का एसपी बनाया गया है. इसके अलावा झारखंड सशस्त्र पुलिस 10 की एसपी संध्या रानी मेहता को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का एसपी बनाया गया है, वे अतिरिक्त प्रभार में रहेगी यानी अपने काम के अलावा वे यह काम करेंगी. किशोर कौशल को भी झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का एसपी का अतिरिकत् प्रभार दिया गया है. मुसाबनी सीटीएस के एसपी अमन कुमार को हटाकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का एसपी बनाया गया है.




