
जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड के उप प्रमुख अफजल अख्तर के प्रयास से उत्तरी घोड़ाबांधा के टेल्को बारीनगर स्थित मिल्लत हॉल में कोरोना वैक्सीन शिविर के आयोजन किया गया. इस दौरान 18 से 44 वर्ष के लोगों को कोविशिल्ड का पहला डोज लगाया गया. इस दौरान 200 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया. मौके पर बीडीओ प्रवीण कुमार ने भी पहुंचकर वैक्सिनेशन का जायजा लिया. अफजल अख्तर ने बताया कि इलाके के 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सिनेशन के लिए स्लॉट नहीं मिल रहा था. इसलिए उन्होंने उपायुक्त से आग्रह कर एक शिविर का आयोजन करवाया और इलाके के 200 लोगों के बीच वैक्सिनेशन करवाया. आगे भी इलाके में लोगों को वैक्सिनेशन करवाया जायेगा.

















