
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर रिश्ते को शर्मशार करने का एक मामला प्रकाश में आया है. बोकारो निवासी एक 19 वर्षीय युवती के साथ उसी के 35 वर्षीय फूफा ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को बंधक बनाकर उसके मांग में सिंदूर भरा और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाया. शिकायत के बाद बोकारो के बालीडीह पुलिस ने कार्रवाई की ओर आरोपी फूफा सुखदेव पोद्दार को साकची थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर वापस बोकारो ले गई. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है. मामले के संबंध में बालीडीह थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि सुखदेव के दो बच्चे है. वह दो बच्चों का बाप भी है. उसकी पत्नी कैंसर पीड़ित है. वह अपने साला को 19 वर्षीय बेटी को पत्नी को मदद के लिए जमशेदपुर लाया था. इसी बीच वह उसे वापस छोड़ कर आ गया. सुखदेव ने दोबारा 17 जून को पीड़िता को बहला फुसलाकर अपने साथ जमशेदपुर ले आया. यह उसके पीड़िता को जबरदस्ती अपने घर पर बंधक बनाकर उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने अश्लील वीडियो भी बनाया. इधर परिजन भी पीड़िता को खोजने लगे. उन्होंने थाना में शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस ने टेकिनल तरीके से जांच की ओर बच्ची को जमशेदपुर में पाया. परिजन बच्ची को जमशेदपुर से बोकारो ले आए. घर आने के पीड़िता से आप बीती सुनाई. फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया है.















