
जमशेदपुर : विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के आह्वान पर भाजमो के प्रत्येक मंडल में 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल को स्मरण कर हाथों पर काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज किया. भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में यह विरोध कार्यक्रम सभी मंडलों में किया गया. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि 25 जून 1975 की रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी तानाशाही प्रवृति को जनता पर थोपते हुए पूरे देश में आपातकाल लगा दिया था. इंदिरा गांधी रायबरेली का चुनाव सरकारी मिशनरी की ताकत से जीत गई थी. चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी रहे राजनारायण सिंह ने कोर्ट में यह कहकर चुनौती दी कि यह चुनाव झूठ और फरेब से लाठी के बदौलत जीता गया है, इससे जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है. न्यायाधीश जगनमोहन सिन्हा ने इस चुनाव को खारिज करते हुए इंदिरा गांधी को छह वर्षों के लिए चुनाव लड़ने से रोक लगा दिया था. सत्ता हाथ से ना जाए इसलिए इंदिरा गांधी ने आपातकाल का रास्ता अपनाया. हालांकि यह श्रीमती गांधी को महंगा पड़ा. जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व की संपूर्ण क्रांति जनक्रांति में बदल गई, फिर 1977 में जनता ने अपनी सरकार बनाकर श्रीमती गांधी को भारी शिकस्त दी. भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के मंडलों में कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया है कि भविष्य में कोई भी राजनीतिक दल अथवा सत्ता के शीर्ष पर बैठा व्यक्ति आपातकाल जैसे अलोकतांत्रीक व्यवस्था को नहीं लगा सके. भारतीय जनतंत्र मोर्चा की धारणा है कि लोकतंत्र की ताकत बनी रहनी चाहिए एवं सत्ता की चाभी हमेशा जनता के हाथो में रहनी चाहिए. विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, भाजमो महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सिंह,
भाजमो पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, प्रवक्ता आकाश शाह,अल्पसंखयक भाषाई प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भागवत मुखर्जी,उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, बारिडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, साकची मंडल अध्यक्ष वरूण सिंह, टेलको मंडल अध्यक्ष महेशतिवारी,कदमा मंडल अध्यक्ष अरविंद महतो सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, बरमामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह,
जनमेजय पांडे, राकेश कुमार सिंह, अनिरूद्ध सिंह, मनोज बान, राजेश्वर सिंह, सोनी सिंह, चंदा सिंह, प्रेम सक्सेना, आशीष तिवारी,जन्मजेय पांडेय,धनजी पांडेय,राकेश मंडल,अमन सिंह, गुड्डू सिंह, शमसाद, दुर्गा प्रसाद, राहुल सिंह तोमर,अजय सिंह, नंदिता गहराई, राजु कर्मकार, विजय सिंह, शेषनाथ पाठक,तिलेश्वर प्रजापति,कमल किशोर, गोल्डी सिंह,राज कुमार ,पुतुल सिंह ,गौतम धर, पुनीत श्रीवास्तव, सुजीत झा, मृतुन्जय पांडेय, महेश प्रसाद, दीपक कुमार, राजू रजक, राहुल सिंह,दुर्गेश ,राकेश कुमार,मनोज बान ,गोल्डन पांडेय, गणेश चंद्रा,रेणु शर्मा, काकुली मुखर्जी,संतोष श्रीवास्तव, किशोर कुमार,रचित जायसवाल, इंद्रजीत सिंह,सहित अन्य उपस्थित थे.
















