
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर, जोन नंबर 3 पर स्थित पुल का निर्माण बहुत जल्द किया जाएगा. इसके निर्माण हेतु जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने पूर्व में ही पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया था. विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि एक तरफ के पुल का निर्माण कार्य पथ निर्माण विभाग द्वारा पूर्ण कर लिया गया है. विधायक सरयू राय के निर्देश पर दूसरे तरफ के पुल का निर्माण करवाने हेतु पथ निर्माण विभाग जमशेदपुर प्रमंडल द्वारा इसका डीपीआर तैयार कर मुख्यालय को भेजा जा चुका है. पुल के निर्माण के साथ ही इसके दोनों किनारे नाली का भी निर्माण करने का डीपीआर भेजा गया है. कोरोना के दूसरे वेभ के प्रकोप के कारण इसकी कार्रवाई में विलंब हुई है. अगले 12 से 15 दिनों में इसका निर्माण प्रारंभ हो जाएगा. जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह ने बताया है कि इस कोरोना काल में भी विधायक सरयू राय के नेतृत्व में जमशुदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्य प्रगति पर हैं. विधायक सरयू राय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सीधे जनता से विधायक के द्वारा समन्वय स्थापित किया जा रहा है और उनकी समस्याओं को समझकर इसका समाधान करने का कार्य किया जा रहा है. नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को चिन्हित कर बारी बारी से इसका समाधान किया जाएगा. आपको बता दें कि बिरसानगर जोन नंबर 3 में पुल निर्माण और पुल की खस्ताहाल की खबर www.sharpbharat.com ने जारी की थी, जिसमें दुर्दशा की बात बतायी गयी थी, जिस पर विधायक सरयू राय और उनकी टीम ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है.




