
जमशेदपुर : भारतीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनोज खत्री की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया. इस मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष पवन साव, सुनीता जायसवाल, चंचल भाटिया, मनोज शर्मा, विवेक चौधरी एवं कई पदाधिकारी मौजदू थे. मीटिंग का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यापारियों की समस्याओं से अवगत होना एवं उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखना. प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार के लिए प्रत्येक पदाधिकारियों से यह आग्रह किया गया कि वे लोग अपना आइडी लेकर चले और सबको आइडी के जरिये पहचान देने की कोशिश करें. व्यापारियों को एक सूत्र में बांधकर उनके हितों को ध्यान में रखते हुए आगे की ओर बढ़ने के प्रमुख उद्देश्य के साथ काम करने का संकल्प लिया गया. इन लोगों ने आशा व्यक्त की है कि विगत 3 महीनों के अंदर पूरे झारखंड में दो लाख से ऊपर व्यापारी वर्ग उनके संस्थान में जुड़ेंगे और उनकी जो संस्था है, निश्चित रूप से व्यापारियों की छोटी से छोटी समस्याओं को सरकार और प्रशासन के साथ बैठकर निदान करने का प्रयास करेगी.




