
जमशेदपुर : मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह को उनकी सेवा और जनहित के प्रति समर्पण की भावना के लिए सम्मानित किया गया है। पंचवटी कालोनी डिमना के सभी निवासियों के विशेष आमंत्रण पर श्री सिंह कालोनी पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। कालोनी के निवासी और शहर के वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रदेव सिंह राकेश ने ओंकार नाथ सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि श्री सिंह नि:स्वार्थ सेवा व्रती हैं तथा मानगो क्षेत्र में लगभग दो दशकों से जनसेवा के कार्य करते आ रहे हैं। ये जनता के प्रति सजग सेवक की तरह लगे रहते हैं, ये आत्म प्रसंशा या प्रसिद्धि के लिए प्रायोजित कार्यक्रम नहीं करते। जो जहां और जब भी याद किया, अविलंब उपस्थित होकर समस्याओं के निराकरण में लग जाते हैं। स्थानीय स्वशासन एवं प्रशासन के लोग इनकी ईमानदारी विनम्रता और जनहित के प्रति समर्पण के कायल हैं और इनकी कही गईं बातों पर गौर फरमाते हुए तुरन्त समस्या समाधान हेतु पहल करते हैं। यही कारण है कि पंचवटी कालोनी में वर्षों से वाधित विकास कार्य शुरू हुए हैं। लाइट रिपेयरिंग;साफ सफाई के कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं और बाकी की समस्याएं भी जल्द हल हो जाएंगी, ऐसा विश्वास है। कालोनी वासियों ने श्री सिंह को पुष्प गुच्छ व विशेष उपहार देकर सम्मानित किया।श्री सिंह ने कालोनी वासियों का आभार प्रकट किया और कहा कि मानगो वासी उन्हें जब और जहां भी याद करेंगे वे तत्काल उपस्थित होकर सेवा करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन कालोनी के सचिव निरंजन सिंह जी ने किया। इस अवसर पर मानगो विकास समिति छात्र शाखा के अध्यक्ष हर्षित सिंह,जय प्रकाश सिंह, राकेश कुमार सिंह, शिवकुमार सेठ,इंदल सिंह, धर्मेंद्र सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।






