
जमशेदपुर:जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत बारीनगर में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाना को ध्वस्त किया है. पुलिस ने मौके से 50 से ज्यादा गौवंश को बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी लिया है. पुलिस द्वारा सभी गौवंश को मौके से मुक्त कराया गया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बकरीद को लेकर बारीनगर में काफी संख्या गौवंश को लाया गया है.

इसके बाद एएसपी सिटी कुमार गौरव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. एएसपी सिटी कुमार गौरव, टेल्को थाना प्रभारी अजय कुमार क्यू आर टी के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने जैसे ही छापेमारी शुरू की इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने पाया कि मौके पर अवैध रूप से बूचड़खाना चल रहा था, काफी संख्या में गौवंश को बांध कर रखा गया है. पुलिस ने सभी गौवंश को मुक्त कराया और मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई. जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है.





