
जमशेदपुर : जिला प्रशासन की पहल के तहत कोविड वैश्विक महामारी के बीच गरीब बच्चे / विद्यार्थी जो स्मार्ट फोन के अभाव में अपने ऑनलाइन क्लासेस में भाग नहीं ले पा रहे हैं और इस वजह से उनकी पढ़ाई रुकी बाधित हो रही है उनके लिए सनातन उत्सव समिति के संरक्षक विजय सिंह मोनू के द्वारा नए स्मार्ट फोन की व्यवस्था कर भेंट स्वरूप बागबेड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह को सौंपा गया. इस दौरान सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, अंकेश, कुलदीप व अन्य उपस्थित रहे. जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए टीम सनातन उत्सव समिति ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की मदद को तत्पर रहेगी.




