
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कृषि बाजार उत्पादन समिति के मजदूर माल ढुलाई के दर में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए. हड़ताल के कारण किसी भी मजदूर ने माल ढुलाई नही किया जिस कारण बाजार समिति में आने वाले ट्रक में माल लदा ही रह गया. जानकारी देते हुए मजदूरी करने वाले विक्की यादव ने बताया कि कोरोना काल में सभी मजदूरों पर बुरा असर पड़ा है. हर 3 सालों में उनकी मजदूरी 30 प्रतिशत बढ़ती थी. अभी तीन साल से ज्यादा हो चुके है पर अभी तक मजदूरी नहीं बढ़ी है. उन्होंने बताया कि पूर्व में 25 किलो की ढुलाई के लिए 1 रुपए 20 पैसे मिलते है जिसे बढ़ाकर 1 रुपए 50 पैसे हो जाए और 50 किलो की ढुलाई के 2 रुपए मिलते थे जिसे बढ़ाकर 3 रुपए किया जाए. उन्होंने व्यापारी संघ से भी बात की है पर अभी तक कोई संतुष्ट जवाब नही मिला है. उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तो वे लोग हड़ताल जारी रखेंगे.




