
जमशेदपुर : जमशेदपुर टाइगर क्लब के संस्थापक सदस्य आलोक मुन्ना के नेतृत्व में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ निडरता और निर्भीकता के साथ लोहा लेने वाले भारत के महान क्रांतिकारी वीर योद्धा सरदार उधम सिंह का बलिदान दिवस कदमा ईसीसी ग्राउंड में मनाया गया. इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें सर्वप्रथम क्लब के संस्थापक सदस्य आलोक मुन्ना ने भारत के महान क्रांतिकारी वीर योद्धा सरदार उधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर आलोक मुन्ना ने कहा कि आज हम सभी युवा जिस वीर योद्धा उधम सिंह का बलिदान दिवस मना रहे हैं वह सरदार उधम सिंह भारत माता के वही वीर सपूत हैं जिन्होंने लंदन जाकर 13 मार्च 1940 को जालियांवाला बाग नरसंहार के समय पंजाब के तत्कालीन गवर्नर रहे जनरल डायर की हत्या और उस नृशंस हत्याकांड में शहीद हुए लोगों की प्रतिशोध का बदला लिया था. आज के दिन हम सभी युवाओं को जरूर भारत माता के सच्चे सपूत सरदार उधम सिंह की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने 21 वर्षों के लंबे संघर्ष और तपस्या के बाद जालियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए लोगों के प्राणों की आहुति का बदला लिया था. श्रद्धांजलि सभा में क्लब के मनोज भगत, सतविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरतेज सिंह, हनी सिंह, विशाल सिंह, विशाल सोना, अमन सिंह, विजय कुमार, रोहित शर्मा, राजेश महतो, हिमांशु सिंह, रितिक, मोनी, सर्वेश रंजन, सौरव, राहुल समेत सभी सदस्य उपस्थित थे.





