
जमशेदपुर : भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साव ने ललित कुमार खुराना को संगठन के पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है. उन्होंने आशा व्यक्त की है कि श्री खुराना संगठन के विस्तार की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए व्यापारी हित व उत्थान एवं विकास में अपने अत्यधिक लग्न एवं निष्ठा के साथ सहयोग देंगे. ललित कुमार खुराना को इस पर पर मनोनीत किये जाने पर संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार शर्मा एवं पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिलाध्यक्ष पंकज खुराना ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने आशा व्यक्त की है कि ललित कुमार खुराना अपना बहुमूल्य समय इस संगठन को देने का प्रयास करेंगे.





