
जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत सिद्धू कान्हु चौक के पास एक युवती से प्रेमी और अन्य युवकों द्वारा गैंगरेप करने के मामले में परसुडीह पुलिस ने मुख्य आरोपी सुंदरनगर थाना क्षेत्र निवासी सरोज कर्मकार उर्फ सूरज कर्मकार उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को पूर्व ही गिरफ्तार किया है. बता दे कि 29 जुलाई की रात को युवती अपने प्रेमी अर्जुन से मिलने गई थी. अर्जुन और उसके साथियों ने मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
आजादनगर में डूबे किशोर को नहीं खोज पाई एनडीआरएफ की टीम
आजादनगर थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी में डूबे 17 वर्षीय मो शाहबाज को रविवार को रांची से आई एनडीआरएफ की टीम नदी में नहीं ढूंढ पाई. एनडीआरएफ की टीम ने 10 घंटे अभियान चलाया. रात होने की वजह से अभियान को बंद करना पड़ा. सोमवार को टीम फिर से नदी में उतरेगी. बता दे कि शनिवार को कपाली अलबेला गार्डन के पास रहने वाला 17 वर्षीय मो शाहबाज अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था. नहाने के दौरान वह नदी में डूबने लगा. उसके साथी उसे बचाने की जगह मौके से भाग निकले. सूचना पाकर पुलिस और शाहबाज के परिजन मौके पर पहुंचे थे. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
मानगो पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
मानगो पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर ब्राउन शुगर और गांजा के साथ मो वसीम अकरम उर्फ वसीम बच्चा और नौशाद आलम को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वसीम के पास से माचिस को डिब्बी रखा तीन पुड़िया ब्राउन शुगर और लगभग 26 ग्राम गांजा बरामद किया गया है वहीं नौशाद के पास से पुलिस ने 7 पुड़िया ब्राउन शुगर और लगभग 100 ग्राम गांजा बरामद किया है. दोनो को पुलिस ने जेल भेज दिया. इधर मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने नशे को रोकने के लिए जवाहर नगर रोड नंबर 13ए और 13 बी के लोगों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने बस्ती के लोगों को बताया कि किस तरह से आज के युवा नशे से बर्बाद हो रहे है. उन्होंने बस्ती के लोगों से अपील की है कि लोग अपने बच्चों को नशा करने से रोक ताकि वे नशे के आदि ना हो. बस्ती के लोगों ने भी इस पर अमल करने की बात कही.













