
रांची: राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने हाई कोर्ट के अधिवक्ता मनोज झा को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अफसर आलम उर्फ लंगड़ा को पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि अफसर आलम उर्फ लंगड़ा इस घटना को अंजाम देकर किसी दूसरे राज्य में चला गया है.इसी सूचना के आधार पर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी. इस हत्याकांड में पहले भी पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.विदित हो कि 26 जुलाई को अपराधियों ने सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मनोज झा की हत्या कर दी थी. पुलिस ने इस मामले में एसआईटी गठन कर मामले की जांच कर रही थी. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार नौ एकड़ जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था. सरगना अफसर आलम उर्फ लंगड़ा ने विवादित जमीन पर अपना नौ एक़ड़ बता रहा था और उसी विवादित जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था. पुलिस में घटना में इस्तेमाल दो हथियार, बाइक और दो चार पहिया वाहन जब्त किया था. अधिवक्ता मनोज झा जेवियर संस्था के लीगल एडवाइजर थे. वह संस्था की 14 एकड़ जमीन पर बन रहे स्कूल का निर्माण कार्य देखने शाम करीब चार बजे अपनी कार से रड़गांव गये थे. मनोज झा जैसे ही निर्माण स्थल पर पहुंचे कि तभी दो बाइक से पांच अपराधी वहां पहुंचे और सबसे पहले चालक की कनपटी पर पिस्टल सटाकर कार की चाबी छीन ली. इसके बाद कार में बैठे अधिवक्ता मनोज झा को गोली मारी. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी हाइवे की ओर भाग गये. घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार और तमाड़ थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा और तीन गोलियां बरामद की थी











