
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद के आवास में तैनात हवलदार लक्ष्मण हाइबुरु (58) की सोमवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. अन्य सहकर्मियों की इसकी जानकारी तब हुई जब वे सुबह उन्हे जगाने पहुंचे. लक्ष्मण के बिस्तर से नही उठने पर उन्हे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. लक्ष्मण मूल रूप से चाईबासा के आईबुरू के रहने वाले थे. वे पिछले पांच सालों से डीएसपी आवास में तैनात थे. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद उन्हें गोलमुरी पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदा किया जायेगा. मामले को लेकर डीएसपी मुसाबनी ने बताया कि रविवार शाम को उन्हे सिर में दर्द की शिकायत थी. सहकर्मियों ने उन्हे इलाज के लिए चलने को कहा पर उन्होंने सुबह जाने की बात की ओर सो गए. सुबह जब वे नहीं उठे तो उन्हे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.











