
जमशेदपुर : जाने माने समाजसेवी एवं एसडीएसएम स्कूल के संस्थापक स्व. एसडी सिंह के स्मृति में एसडी सिंह मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के संयोजन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन के सहयोग से आयोजित हो रहे नेत्र चिकित्सा शिविर में आज 45 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की गयी। 25 नेत्र रोगियो को ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के उपयुक्त पाया गया। कल रविवार को सभी तरह से उपयुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा तथा डॉ. विवेक केडिया द्वारा किया जायेगा। आज जांच सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी राकेश मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)
रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के रेड क्रॉस भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11.15 बजे प्रातः निश्चित है। उपायुक्त सह अध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिहभूम सूरज कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिथियों से वर्तमान समय के अनुसार कोविड-19 से सुरक्षात्मक उपायों के अनुसार व्यवहार का आग्रह करते हुए कार्यक्रम में उपस्थिति का आग्रह किया गया है। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम की फर्स्ट एड सह एम्बुलेंस टीम मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम में गोपाल मैदान में उपस्थित रहेगी।





