
जमशेदपुर : जमशेदपुर के तमिल समुदाय के प्रधान पंडित स्वर्गीय सवर्ण मणि का शुक्रवार को निधन हो गया. बताया जाता है कि उनका दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ. उनकी अंतिम यात्रा शनिवार की दोपहर एक बजे को उनके निवास स्थान कदमा टैंक रोड, बंधु पथ से पार्वती घाट के लिए अंतिम यात्रा निकलेगी. उनके निधन से तमिल समुदाय में काफी गम देखा जा रहा है.






