
कुचाईः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को कुचाई में नवयुवक संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इस प्रतियोगिता में कुल 64 टीमें हिस्सा लेगी, जिसका समापन 25 अगस्त को होगा. इस दैरान मुंडा ने फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ-साथ कुचाई में एकलव्य आदर्श विद्यालय खोलने की भी घोषणा की. इसे लेकर एकलव्य विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ चार तरह के खेलों को बढ़ावा दिया जायेगा. इस दौरान उन्होंने वनाधिकार कानून को भी प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया. इस प्रतियोगिता में सभी टीमों को नगद राशि के साथ आठवें स्थान तक के टीमों को सम्मानित किया जाएगा. इसमें प्रथम पुरस्कार विजेता को 70 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार को 50 हजार दिया जाएगा, तृतीय को 30 हजार, चौथा को 20 हजार के साथ पांचवें स्थान से आठवें स्थान तक की टीमों को दस-दस हजार रूपये दिया जाएगा. मौके पर मुख्य रुप से पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जिप सदस्य जिंगी हेंब्रम, जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, सोमनाथ महतो, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, सांसद प्रतिनिधि लखीराम मुंडा, सत्येंद्र कुम्हार, अमित केशरी, केपी सेठ सोय, राजाराम महतो, अमिताभ सेनापति, अभिषेक आचार्या, मोजाहिद खान, डुमू गोप, आसु मुंडा, दुलाल स्वांसी, संगल सिजुई, लुरुबाम सोय, मंगल पांडेय, विवेका नंद प्रधान, नागेश्वर पांडेय, सोमा कालिंदी, शिवो कुम्हार, विवेकानंद सोय, ज्ञांती देवी, बेबी दास, सोमा कालिंदी, सुखदेव कुम्हार, सीताराम सरदार, गंगामनी मुंडा, जगमोहन सोय, लक्ष्मण होनहागा, नागेंद्र तांती, भागरथी महतो आदि उपस्थित थे.




