
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड सह अंचल भवन से 200 मीटर की दूरी पर वन विभाग की भूमि को अतिक्रमण कर बनाए गए खटाल पर वन विभाग की ओर से बुलडोजर चलाया गया. आसपास के लोगों द्वारा करोना काल में लगातार गंदगी जमा करके रखने की शिकायत पर पहुंचे एसीएफ प्रमोद कुमार एवं सरायकेला रेंजर ने खटाल मालिक रमेश यादव को दी कड़ी चेतावनी कहा कि अवैध रूप से चला रहे खटाल पर बहुत जल्द बुलडोजर चलेगा. आपको बता दें कि वन भूमि पर बीते कई सालों से लगातार अतिक्रमण कर गोबर और मलमूत्र का बहाव कर बहुत सी भूमि को स्थानीय खटाल संचालक घेरने का काम कर रहे हैं, जिसके विरोध में सरायकेला वन विभाग ने एक अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र से गंदगी हटाई है एवं नगर निगम को आदेश दिया है कि क्षेत्र में हो रहे गंदगी के जमाव पर कोई मामला दर्ज करें या उचित संज्ञान ले. जानकारी देते हुए प्रमोद कुमार ने बताया कि अब मामला बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है जिसके कारण अब इस पर कार्रवाई करने की नौबत आ रही है. हालांकि खटाल तोड़े जाने की बात पर उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में लंबित है इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा लेकिन अवैध रूप से रह रहे लोगों से मीडिया के माध्यम से सूचना करना चाहेंगे कि जल्द से जल्द कोई दूसरी जगह अपना ठिकाना बना लें अन्यथा मजबूरन उनके अस्थाई घर और खटालों को तोड़ दिया जाएगा.





