
आदित्यपुर : इंडियन नेशनल स्टील मेटल माइंस एंड इंजीनियरिंग एंप्लाइज फेडरेशन का राष्ट्रीय सहायक सचिव बनाए जाने के बाद पहली बार आदित्यपुर इंटक कैंप कार्यालय पहुंचने पर शैलेश पांडे का इंटक नेता विजय कुमार मंडल एवं दुर्गाराम बैठा के नेतृत्व में आदित्यपुर आकाशवाणी चौक के समीप भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शैलेश पांडे ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर सक्षम सरकारी पदाधिकारी एवं केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराऊंगा एवं समस्या के निवारण हेतु हर संभव कोशिश करूंगा। स्वागत कार्यक्रम में यूथ इंटक के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह, दुर्गा राम बैठा, विजय कुमार मंडल, मनोज रजक, वीरेंद्र कुमार, सुजीत घोष, विशाल विक्रम, सोनू समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



