
जमशेदपुर : सामाजिक कार्यकर्ता मीरा तिवारी के नेतृत्व में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 के आनंदपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने नेत्र जांच करा कर इसका लाभ उठाया, जिसमें 14 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। आगामी 2 सितंबर को उन्हें पूर्णिमा नेत्रालय ले जाया जाएगा और फिर दूसरे दिन ऑपरेशन होने के बाद उन्हें उनके घर वापस पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत अस्तित्व की संस्थापक सदस्य और सचिव तथा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की जिलाध्यक्ष मीरा तिवारी ने सभी सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। साथ ही कुछ नए सदस्यों को भी संस्था में शामिल किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और इंटक के प्रदेश सचिव अंबुज कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुनीता मिश्रा, शांति देवी, सुबोध दुबे, कांग्रेस के रमाशंकर पांडेय, अंजनी दुबे, संजय गोराई, दिनेश गोराई, दिनेश महतो, धीरेन शर्मा, मनोरंजन, दिनेश दास, विकास और ग्रामीण उपस्थित थे।



