• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 24, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur- congress- कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा का जमशेदपुर में भव्य स्वागत, कहा- संगठन मजबूत करना प्राथमिकता, नाराज कार्यकर्ताओं को भी संगठन से जोड़ने का होगा प्रयास

jamshedpur- congress- कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा का जमशेदपुर में भव्य स्वागत, कहा- संगठन मजबूत करना प्राथमिकता, नाराज कार्यकर्ताओं को भी संगठन से जोड़ने का होगा प्रयास
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर: सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा जमशेदपुर पहुंचे, जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सांसद गीता कोड़ा जमशेदपुर पहुंची. परिसदन से लेकर तिलक पुस्तकालय तक कांग्रेसियों ने जमकर स्वागत किया. उधर कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी को और मजबूत किया जाएगा और पार्टी के लोग जो नाराज है उन्हें भी खुश करने की कोशिश की जाएगी. वैसे गीता कोड़ा के शहर पहुंचते ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता काफी खुश हुए वहीं युवाओं की भीड़ अपने कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत के लिए तैयार था और जगह-जगह स्वागत किया गया. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

कांग्रेस भवन में गीता कोड़ा का अभिनंदन.

जमशेदपुर कांग्रेस तिलक पुस्तकालय में हुआ अभिनंदन, कई को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी गयी
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष विजय खां की अध्यक्षता में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा सांसद का किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय खां ने सर्वप्रथम स्वागत प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का गर्म जोशी के साथ किया. जिला कांग्रेस द्वारा गांधी टोपी पहनाकर सर्वोच्च सम्मान से गीता कोड़ा को ब्रजेन्द्र तिवारी ने नवाजा. जिला के वरीय नेता व पदाधिकारियों ने शॉल, अंगवस्त्र, फूल-माला और पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया. समारोह का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहुत ही भरोसे के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्षों का नियुक्ति बूथ स्तर, पंचायत स्तर, थाना क्षेत्रीय स्तर और प्रखण्ड स्तर पर करने का जिम्मेवारी को सौंपा है. उन्होंने कहा कि वे स्वयं बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का प्रण ले रही है, सभी पदाधिकारी व वरीय कांग्रेसजन का सहयोग की आवश्यकता है. सभी के सहयोग से कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा. विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना आज के समय का मांग है. यही एक पार्टी जो सभी समाज, गरीब, नौजवान को साथ लेकर चल सकती है. देश का भला करने के लिए सभी को कांग्रेस के साथ जुड़ना होगा. आज सभी सरकारी उपक्रमों को नष्ट किया जा रहा है. हमारे नौजवानों को नौकरी कहा मिलेगी. कांग्रेस ने देश को बहुत मजबूत किया है. फिर से केन्द्र में कांग्रेस का सरकार लाना ही होगा. सभी कार्यकर्त्ता संगठन विस्तार के लिए मेहनत करें. जनता के दुःख दर्द में आगे आयें. देश के भला के बारे में हमेशा सोचें। हर गांव में कांग्रेस का कार्यकर्त्ता होना चाहिए. वरीय कांग्रेस नेताओं में प्रदेश नेता अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रदेश महामंत्री रामाश्रय प्रसाद, कोल्हान प्रमण्डल प्रवक्ता राकेश तिवारी, प्रदेश कोऑडिनेटर अनुशासन समिति रियाजुद्दीन खान, खगेनचन्द्र महतो, एलबी सिंह, कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे, कमलेश कुमार पाण्डेय, योगेन्द्र सिंह यादव, डा परितोष सिंह, सुबोध सिंह सरदार, शफी अहमद खान, जसाई मार्डी, गुरदीप सिंह, पीएन झा, मौलाना अंसार खान, देविका सिंह, प्रिंस सिंह, राकेश साहू, मृत्युंजय महतो, ज्योतिष यादव, अपर्णा गुहा, ऊषा सिंह, पुनीता चौधरी, सविता राय, रंजीत राम, रामदरस चौधरी, देवसरण सिंह, सुदर्शन तिवारी, रोहुल जमील अहमद, सामंता कुमार, अतुल गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, अभिजीत सिंह, राहुल गोस्वामी, शिव राम प्रवेश झा, आशीष ठाकुर, संजय साह, एसआर के कमलेश, एसडी सिंह, संजय यादव, मनोज सिंह, आमिर सोहेल, सोमेन मंडल, रंजीत सिंह, रंजीत झा, प्रमोद मिश्रा, सनातन भकत, कृष्णा ठाकुर, नीरज सिंह, सपन सरदार, अजय मंडल, प्रभजोत सिंह, करूणाकर महतो, विनय सिंह, रवि अग्रवाल, अब्बास अली, तारीक खान, आसिफ शेख, सैफुर रहमाअन, संजय चौधरी, अमल विश्वास सहित कांग्रेसजन शामिल हुए. मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष ने विश्वनाथ नंदा, अमल दास, गोपाल पात्रो, मृत्युंजय दास को माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

धर्मेंद्र सोनकर और कमल किशोर अग्रवाल स्वागत करते हुए.

धर्मेंद्र सोनकर व कमल अग्रवाल के नेतृत्व में गीता कोड़ा का जमशेदपुर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस की कमान युवा चेहरों को सौंपकर एक नया दांव चला है. वहीं नई टीम का दिल्ली से झारखंड आगमन पर रांची एयरपोर्ट पर युवा कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे कांग्रेसियों के चेहरे पर एक अलग उमंग और जोश देखने को मिला. इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम की सांसद व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा के जमशेदपुर आगमन पर सुबह 10 बजे जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष (गोलचक्कर के पास मुख्य सड़क पर) प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल किशोर अग्रवाल और कोल्हान ओबीसी कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ उनका सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर धर्मेंद्र सोनकर एवं कमल किशोर अग्रवाल ने गीता कोड़ा और मधु कोड़ा को फूल माला पहनाते हुए उन्हें बुके देकर एवं शॉल उड़ाकर जोरदार स्वागत किया. सभी कार्यकर्ताओं के हाथ में झंडे और बैनर थे. स्वागत का यह मंजर देख गीता कोड़ा व मधु कोड़ा भी काफी खुश नजर आ रहे थे. उन्होंने सभी कांग्रेसजनों का हाथ उठाकर अभिनंदन को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ गई. स्वागत कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा जीतू सिंह, अमित दुबे, गुलाब गद्दी, वीरेंद्र सिंह, अमन रजक, करण सोनकर, बिट्टू जायसवाल, सौरभ गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, हेमंत राव, हर्षित कश्यप, राकेश मंडल, चंदन प्रसाद, विक्की सोनकर, टीपू सुल्तान, लाडला खान, मुकेश प्रसाद, अविनाश कुमार झा, सनी सोनकर, अर्जुन सोनकर, सौरभ गुप्ता, सुरेश महतो, विशाल सिंह, बलराम हेंब्रम, हरविंदर सिंह, रोहित गुप्ता, रितिक, हैदर गद्दी, सौरव गद्दी, शादाब खान समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

मनोज सिंह की ओर से स्वागत करते कांग्रेसजन.

कांग्रेस नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में गीता कोड़ा का स्वागत
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा का जमशेदपुर के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह की ओर से जुबिली पार्क गोलचक्कर पर गर्मजोशी से किया गया. इस अवसर पर ढोल नगाड़े और फूलों के गुलदस्ते के साथ गीता कोड़ा का स्वागत करने के उपरांत उनसे आग्रह किया गया कि पूरे कोल्हान को पूरी तरह से सशक्त और मजबूत करें ताकि कांग्रेस का परचम पूरे झारखंड में लहरा सके. इस पर गीता कोड़ा ने आश्वस्त किया की आप सब साथ दें तो हम सब मिलकर पूरे झारखंड में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे. स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से मनोज कुमार सिंह, जिला महामंत्री सह प्रवक्ता संजय चौधरी, नीरज कुमार दुबे, सुरेश कुमार राय, बिट्टू कुमार शर्मा, संजय सिन्हा ,श्याम सुंदर प्रसाद, नवनीत दुबे, वीरेंद्र यादव, संजय सिंह, रवि कुमार, अभय कुमार शर्मा, अजय पांडेय, पप्पू तिवारी, चंद्र कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, बलराम कुमार, राजकुमार, सुदामा प्रसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

डॉ पारितो सिंह गीता कोड़ा का अभिनंदन करते हुए.

डॉ पारितोष सिंह के नेतृत्व में गीता कोड़ा का स्वागत
कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा के आगमन पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह ने स्वागत किया. सिंहभूम से सांसद सह नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा के जमशेदपुर आगमन पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो युवा कांग्रेसियों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन और स्वागत किया गया. इस अवसर पर परितोष सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और आरपीएन सिंह ने एक जमीन से जुड़े एक महिला नेत्री को कोल्हान से कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बहुत बहुत धन्यबाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवाओं में नए ऊर्जा का संचार होगा. संगठन प्रखंड से ले कर प्रदेश तक मजबूत होगा. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने भी किया स्वागत
ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस जमशेदपुर की टीम जिला अध्यक्ष अफसर इमाम की अध्यक्षता में जमशेदपुर परिसदन में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद गीता कोड़ा का शॉल पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया गया. सांसद गीता कोड़ा को नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष अफसर इमाम ने उन्हें पूरी टीम की तरफ से बधाई दी और साथ ही साथ “झारखंड की दीदी गीता दीदी” का स्लोगन भी दिया. सांसद गीता कोड़ा ने प्रोफेशनल्स कांग्रेस की टीम को भविष्य में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. इस कार्यक्रम में गीता कोड़ा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी मौजूद थें. इस कार्यक्रम में प्रभात बाखला, जावेद जमाल, सत्येंद्र सहाय, अतिकूर रहमान, सरफ़राज़ अहमद, अभिषेक राव, विवेक मिंज, मोo शहनवाज, औरंगज़ेब इमाम, ऑगस्टिन, मोo आलमगीर, ज़ीशान बेग, कुलकांत कौशल, इरफ़ान गनी, मुस्तफी खान, लक्षमण आदि उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural accident : पटमदा बाजार में पिकअप वैन की चपेट में आने से बच्ची के दोनों पैर टूटे, बच्ची का एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज
खबर

Jamshedpur rural accident : पटमदा बाजार में पिकअप वैन की चपेट में आने से बच्ची के दोनों पैर टूटे, बच्ची का एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

August 23, 2026
jamshedpur sawan queen- आवाज-ए-मंच की सावन क्वीन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने अपनी कला व प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन
खबर

jamshedpur sawan queen- आवाज-ए-मंच की सावन क्वीन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने अपनी कला व प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

August 23, 2026
Jamshedpur fire in locked flat : हरहरगुट्टू के बंद फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों ने बुझाई, दमकल की देरी पर नाराजगी
खबर

Jamshedpur fire in locked flat : हरहरगुट्टू के बंद फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों ने बुझाई, दमकल की देरी पर नाराजगी

August 23, 2026
Next Post

adityapur- आदित्यपुर पुलिस को मिली कामयाबी, इमली चौक के पास सट्टा खेलते दो युवकों को पकड़ा और भेजा जेल

jamshedpur- ''स्वच्छता करें पुकार'' के तहत सामाजिक संस्था ने सीड बॉल लगाया, स्वर्णरेखा व खरकई नदी के पानी को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

jamshedpur- टेल्को कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन, कोरोना गाइडलाइन के तहत भक्त कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur demand : टाटा स्टील के केएमपीएम इंटर कॉलेज को जल्द चालू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने दिया धरना, अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

Jamshedpur sports report : सीआइएसइ बिहार – झारखंड रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जमशेदपुर जोन विजेता, देवघर जोन उपविजेता

Jamshedpur railway passenger good news : शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट अब सप्ताह में चलेगी दो दिन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

saraikela police success- कांड्रा में छह दिनों से लापता दो युवकों शव पुलिस ने किया बरामद, हत्या के बाद जमीन में शव को गाड़ दिया गया था, इलाके में आक्रोश का माहौल

Jamshedpur mp attack on government : विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट करने को भाजपा ने बताया तानाशाही शासन का प्रतीक, जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने कहा – छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों और राजनीतिक संरक्षण के बल पर दबा नहीं सकती हेमंत सरकार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur demand : टाटा स्टील के केएमपीएम इंटर कॉलेज को जल्द चालू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने दिया धरना, अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

Jamshedpur sports report : सीआइएसइ बिहार – झारखंड रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जमशेदपुर जोन विजेता, देवघर जोन उपविजेता

Jamshedpur railway passenger good news : शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट अब सप्ताह में चलेगी दो दिन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

saraikela police success- कांड्रा में छह दिनों से लापता दो युवकों शव पुलिस ने किया बरामद, हत्या के बाद जमीन में शव को गाड़ दिया गया था, इलाके में आक्रोश का माहौल

Jamshedpur mp attack on government : विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट करने को भाजपा ने बताया तानाशाही शासन का प्रतीक, जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने कहा – छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों और राजनीतिक संरक्षण के बल पर दबा नहीं सकती हेमंत सरकार

Tmh specialisation : स्पेशियलिटी क्लीनिक और रोबोटिक सर्जरी के साथ टीएमएच ने उन्नत ऑर्थोपेडिक सेवाओं का विस्तार किया, विश्वस्तरीय इलाज अब घर के और करीब

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News