
रांचीः राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हाकी चैंपियनशिप 2021 में झारखंड की हॉकी टीम भी भाग लेगी. इसके लिए टीम का गठन का जाना है, इसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा. यह ट्रायल ओपेन सिमडेगा के एस्ट्रोट्रफ हॉकी स्टेडियम में होगा. इस प्रतियोगिता में झारखंड के वैसे हाकी खिलाड़ी भाग ले सकते है जिनकी जन्म तिथि एक जनवरी 2002 होना चाहिए.ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने साथ आधार कार्ड, पंचायत या नगर निगम के द्वारा जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र लाना जरुरी है. सभी खिलाड़ियों कोरोना की जांच रिपोर्ट दिखानी होगी.




