
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन के द्वारा शुक्रवार को मानगो बस स्टैंड में स्वछता दिवस समारोह मनाया गया. इस दौरान ऑर्गनाइजेशन के जोनल प्रमुख संजय झा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने वृहद पैमाने पर बस स्टैंड की साफ सफाई की गई. इस दौरान ब्लीचिंग का छिड़काव भी किया गया. संजय झा ने कहा की सुलभ इंटरनेशनल का देश को सफाई मुक्त रखने का योगदान रहा है. प्रधानमंत्री के भी स्वच्छता मिशन का भी इस अभियान के माध्यम से पालन किया गया. मौके पर मिथिलेश झा, राजेश झा, महेश पाठक, रजनीश, दिलीप चौधरी समेत विभिन्न कार्यकर्ता ने अपना योगदान दिया.




