
जमशेदपुरः जमशेदपुर के परसुडीह सोपोडेरा स्थित महतो जनरल स्टोर में चोरी छुपे शराब बेची जा रही थी.इसकी सूचना मिलने पर आबकारी विभाग ने मंगलवार को छापेमारी की ओर दुकान से देसी और विदेशी शराब के अलावा बीयर भी बरामद की. विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए संचालक को गिरफ्तार भी किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
शराब को जब्त कर आबकारी विभाग के कार्यालय ले जाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि महतो जनरल स्टोर में शराब बेची जा रही है. लगातार मिल रही सूचना को विभाग की ओर से सत्यापित करने के बाद मंगलवार की सुबह छापेमारी की गई. जब्त किए गए अवैध शराब की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है.












