
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी अंतर्गत गौस नगर निवासी 20 वर्षीय आफरीन परवीन की हत्या कर शव को फंदे से से लटकाने के आरोप में पुलिस ने मृतिका के पति कलाम अंसारी, सास ईकलून बीवी और ससुर इस्लाम अंसारी को पुलिस ने मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. इस मामले में आफरीन के पिता मो कमरुद्दीन अंसारी के बयान पर कपाली ओपी में ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया था. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)
बता दे कि सोमवार की सुबह आफरीन परवीन की शव संदिग्ध अवस्था फंदे से लटका पाया गया था. मृतिका के शरीर में चोट के भी निशान पाए गए थे. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.














