
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन में बुधवार को रेलवे चाइल्ड लाइन, टाटानगर ने सफाई कर्मियों के संग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें उन्हें विशेष तौर बताया गया कि आप लोगों को किसी भी शिफ्ट में 01-05 तक के प्लेटफार्म में, स्टेशन के बाहर में, पार्किंग स्थल पर कोई भी बच्चा मुसीबत में दिखे तो रेलवे चाइल्ड लाइन, टाटानगर के कार्यालय, आरपीएफ, जीआरपी, स्टेशन निदेशक के कार्यालय में पहुंचा कर बच्चों को मदद कर सकते हैं। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही स्पॉनसरशिप योजना से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में सफाई कर्मियों को सैनिटाइजर एवं मस्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में रेलवे चाइल्डलाइन के सदस्य एवं रेलवे कर्मी शामिल थे उसके साथ ही स्वछता पखवाड़ा के 14 वे दिन रेलवे चाइल्डलाइन द्वारा रोपने के लिए रेलवे को कुछ पौधे दिए गए।











