
जमशेदपुर : कोल्हान यूनिवर्सिटी के जमशेदपुर शाखा के कैंपस को शिफ्ट करने को लेकर दीवार गिराने के मामले में टाटा स्टील की ओर से अधिकारिक बयान दिया गया है. टाटा स्टील की प्रवक्ता ने बताया है कि कोल्हान यूनिवर्सिटी के साथ हुए एमओयू के तहत साकची के टैगोर सोसाइटी के पास ग्रेजुएट कॉलेज को शिफ्ट कर दिया गया है, जहां पहले से ही बैंक बिल्डिंग और कोल्हान यूनिवर्सिटी के शाखा कार्यालय को खोलने के लिए भी प्रावधान किया गया है. 1 अगस्त से वहां कॉलेज पूरे तौर पर संचालित हो रही है. एमओयू के तहत टाटा स्टील को पूरी बिल्डिंग को दे दिया गया है. जमशेदपुर के उपायुक्त के आदेश पर ग्रेजुएट कॉलेज के पुरानी बिल्डिंग को कोविड केयर अस्पताल बना दिया गया है ताकि तीसरे वेभ से लड़ा जा सके. इसको अस्पताल के तौर पर तैयार कराया जा रहा है, लेकिन उसमें अड़चन पैदा की जा रही है. वहां पुरानी बिल्डिंग के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जहां तक बिल्डिंग वाल को तोड़ने की बात है तो पुराने कैंपस के भीतरी हिस्सा की दीवार को गिरा दिया गया था क्योंकि वह दीवार काफी असुरक्षित थी. चूंकि काफी संख्या में वहां ठेका मजदूर रहते है, इस कारण उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां दीवार गिराया गया था. अभी करीम सिटी की ओर से सड़क को घेर दिया गया है ताकि किसी तरह की दुर्घटना नहीं घट सके.













