
जमशेदपुर : झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने अपनी इंटक प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी है. इसके तहत अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के अलावा सीनियर उपाध्यक्ष के तौर पर विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) को जगह दी गयी है. इसके अलावा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, एचइसी के राणा संग्राम सिंह, ललन चौबे, विधायक सरफराज अहमद, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, एके झा, कालीचरण मुंडा, अशोक सिंह, अजय कुमार दुबे, सुरेश चंद्र झा को शामिल किया गया है. उपाध्यक्ष के पद पर टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री बीके डिंडा, पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, आरके सिंह, गिरीजा शंकर पांडेय, बृजेंद्र प्रसाद सिंह, एनपी सिंह, एलएन भट्टाचार्य, शैलेश कुमार सिंह, आभा सिन्हा,पीएन दुबे, मुखतार खान, विजय खां, देविका सिंह, डॉ मनोज कुमार सिन्हा, भीम कुमार, बिनोद कुमार राय, केबी सिंह, बैजनाथ पांडेय को शामिल किया गया है. महासचिव के तौर पर बीएन चौबे, संतोष महतो, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते और टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह को पदस्थापित किया गया है. संयुक्त महामंत्री के पद पर पूर्व विधायक आरआरपी सिंह, महेंद्र मिश्रा, श्यामल सरकार, अजय सिंह, डॉ अरुरण कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संतोष सिंह, मणि शंकर, अखिलेश्वर सिंह, असोक कुमार सिंह नयन, लीलाधर सिंह, बीएन उपाध्याय, आरएस तिवारी, मिथलेश सिंह, आनंद बिहारी दुबे, शिवलखन सिंह, अबु हसन, रवींद्र सिंह को रखा गया है. सचिव के पद पर जवाहरलाल सिन्हा, एके सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, बीपी अंबष्टा, श्रीकांत सिंह, राजीव रंजन चौबे, दुच्का टोप्पो, अहसान अहमद खान, रितेश कुमार, राजू झा, पंकज कुमार सिंह, गुंजन सिंह, शहनवाज आलम, संजीव तिवारी, सादिक अमीन, एके तिवारी, जेश रंजन पाठक बिट्टू,अशोककुमार मिश्रा, शशिभूषण रराय, संजय पांडेय, अमित सरकार, राणा सिंह, अशोक प्रकाश लाल, अमरनाथ तिवारी, राकेश तिवारी, राकेश कुमार राय, जावेद राजा, देबु चटर्जी, अजय सिन्हा मंटू, ओंकारनाथ पांडेय, एचएम हीरामनेक, परविंदर सिंह सोहेल, दीपक मिश्रा, एहसान अहमदसिराजी, राम प्रसाद सिंह, सूरजभान उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह, अंबुज कुमार, अरुण कुमार सिंह, शत्रुघ्न राय, संजय कुमार सिंह, अमर कुमार, रवींद्र वर्मा, मुनेश्वर उरांव, भवेश सिंह, बिनय सिन्हा दीपू, नरेश चौधरी, ओमप्रकाश व्यास, जगदीश नारायण चौबे, सीडीएस कृष्णा, कालटू चक्रवर्ती, कुमार रवि चौबे, विजय यादव, अंजनी कुमार त्रिपाठी, सतीश कुमार बाटुक को शामिल किया गया है. संगठन सचिव के तौर पर नूर जहां खान वारसी, अमन सिंह, माधव सिंह, प्रवीण दुबे, कंहाई सिंह, तपन पांडेय, रंधीर ठाकुर, राजेश्वर सिंह यादव, शकील अहमद, एसबीके शर्मा, पीएन तिवारी, संगीता तिवारी, शिखा चौधरी, उषा सिंह, उत्तन गुहा, कैलाश गोप, सीएन मिश्रा, टीडी मंडल, दिलबाग सिंह, कमलेश पांडेय, नितेश राज, अजय चौधरी, विजय कुमार सिंह, जयंती दास, एनके शर्मा, संजय कुमार सिंह, सरजू केवट, नवल किशोर सिंह, इबरार अंसारी, रासबिहारी यादर, भूतनाथ देव, राजेंद्र महतो, एसके शाही, एसपी सिंह, केडी मिश्रा, संजय कुमार दास, योगेंद्र कमाती, मीरा तिवारी, महेश प्रसाद, बासिर अंसारी, नवीन कुमार, रमेश गोप, राजकिशोर प्रसाद, एसबीएन तिवारी, सरोज सिंह, हरिशंकर सिंह, माला झा को बनाया गया है. प्रिंसिपल एडवाइजर के तौर पर नागेंद्र कुमार जबकि संजीव श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. जम्मी भाष्कर को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. इसके अलावा 82 लोगों को वर्किंग कमेटी के सदस्य के तौर पर जगह दिया गया है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)
प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा-सशक्त होगा इंटक
झारखण्ड में इंटक के संगठन को सशक्त बनाने, पूरे प्रदेश में कार्यरत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों यथा विनिर्माण, कृषि क्षेत्र, मनरेगा तथा दैनिक मजदूरी करने वाले श्रमिकों के साथ-साथ ठेका कर्मचारियों की स्थिति को सुदृढ़ बनाने एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने तथा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराने एवं सभी क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी के रूप में 25000 रुपये मासिक वेतन सुनिश्चित कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाने एवं सभी क्षेत्र के श्रमिकों तक इंटक की पहुंच बनाने के उद्देश्य से झारखंड प्रदेश इंटक की कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है ताकि इंटक से जुड़े तमाम वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके. इन्हीं उद्देश्यों को लेकर झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय द्वारा प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है. श्री पांडेय ने आशा व्यक्त की है कि इस कमेटी में शामिल होने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रयास से हम श्रमिकों की समस्याओं के समाधान में निश्चित रूप से सफल हो सकेंगे. साथ ही झारखंड में कार्यरत लगभग 2500000 असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनका अधिकार दिलाने में सफलता मिलेगी. श्री पांडेय ने कार्यकारिणी में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा है कि सभी साथी इन्टक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा जी संजीवा रेड्डी द्वारा दिये निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए सेवा एवं समर्पण की भावना से काम करेंगे एवं श्रमिकों की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.






