
रांचीः प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने झारखण्ड पासवा के कुछ पदाधिकारियों के मनोनयन की स्वीकृति प्रदान की है. पासवा की राष्ट्रीय सचिव फौजिया खान ने इस बाबत झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे को स्वीकृति पत्र जारी किया है. आलोक दूबे ने बताया बोकारो की संगीता तिवारी व जमशेदपुर निवासी सुभाष उपाध्याय को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है. जबकि संत गैबरियल एण्ड मोनिका स्कूल ऐदलहातू की संचालिका डॉ सुषमा केरकेट्टा को रांची महानगर पासवा का अध्यक्ष मनोनीत किया है एवं जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह जमशेदपुर के सचिव रमण कुमार झा को पूर्वी सिंहभूम पासवा का अध्यक्ष मनोनीत किया है.

रांची जिला में संगठन की मजबूती एवं विस्तार हेतू एच. एम.पब्लिक स्कूल के संचालक व पासवा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार के संयोजकत्व में एक समिति का गठन किया गया है. जिसमें संयोजक पद के लिए अरविन्द कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष पासवा सदस्य, आलोक बिपीन टोप्पो, संजय कुमार, मुजाहिद आलम, कैलाश कुमार, राशीद इकबाल, राबर्ट कुमार, अमीन अंसारी, रणधीर कौशिक, माजिद आलम, अरविन्द कुमार, प्रीतम कुमार, रामाश्रय शर्मा, रणधीर कुमार कौशिक, पीताम्बर दास शामिल है. वहीं लोहरदग्गा जिला में पासवा के गठन हेतू मजीद अंसारी एवं गिदियोन एक्का को जिम्मेदारी दी गई है. पासवा अध्यक्ष आलोक दूबे ने बताया जल्द ही पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार कर लिया जाएगा.







