
जमशेदपुर : नवरात्र के पावन अवसर पर जमशेदपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था अर्पण ने तीन अलग-अलग परिवार में राशन सामग्री का सहयोग प्रदान किया. इनमें से एक अत्यंत जरुरतमंद परिवार में बेटी की शादी हेतु सहयोग स्वरुप राशन सामग्री उपलब्ध कराई एवं अन्य दो अति जरूरतमंद परिवार में प्रत्येक माह के भांति इस माह भी राशन सौंपा गया. इस सेवा कार्य को सफल बनाने में संस्था के जूगुन पांडेय, महेश मिश्रा, विभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, घनश्याम भिरभरिया, विक्रम ठाकुर, तरनप्रीत सिंह खनूजा, सनोज चंद्र, कार्तिक जुमानी,विशाल, सूरज चौबे, मनीष श्रीवास्तव, सरबजीत सिंह टोबी, सुदेश मुखी,बिट्टू मुखी, मनोज मुखी, अनुज मिश्रा, सूरज साह, प्रणय दास एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.







