
पोटका : पोटका प्रखंड के पोड़ा भालकी में विधायक निधि से निर्मित भवन का उदघाटन मंगलवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में गांव के सत्यनाथ मंडल, नीलकान्त मंडल एवं ग्राम प्रधान प्रभात मंडल ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर विधायक श्री सरदार के निर्देशानुसार पहुंचे झामुमो पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने कहा कि रांची के व्यस्ततम कार्यक्रम होने के कारण वह नहीं पहुंच पाये. परंतु विधायक संजीव सरदार क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर है. (नीचे भी पढ़ें)

यहां भवन का निर्माण चुनावी घोषणा के तहत किया गया है. यहां के लोगों से चुनाव के दौरान विधायक संजीव सरदार ने जीतने के पश्चात भवन निर्माण कराने की वादा किया था, जिसे पूरा किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र मे आनेवाले दिनों मे और विकास का काम कराया जायेगा. गांव के लोगों को किसी तरह की समस्या हो तो वह संगठन के लोगों के साथ-साथ विधायक से सीधे संपर्क कर सकते है. इस अवसर पर झामुमो प्रखंड सचिव अवित्र सरदार, चक्रधर महतो, हितेश भकत, पोलटू मंडल, विधायक के निजी सचिव मनोहर मुंडा, मनोरंजन सरदार, फूलचंद सरदार, पूर्व प्रमुख भुवनेश्वर सरदार, समीर मंडल, मुकूल मंडल, सुकदेव मंडल, जयदेव मंडल, प्रदीप मंडल, बृहस्पति मंडल, गौरीशंकर मंडल, पद्मपलाश मंडल, अचिंतो मंडल, निहार मंडल, अचल मंडल, शिवेंदु मंडल, दीपेन मंडल, अनंग मंडल आदि उपस्थित थे.




